DehradunUttrakhand

राजधानी में ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत पर्यावरण मित्र सम्मानित, नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्वच्छ कार्य-वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास; उत्कृष्ट सेवा के लिए भेंट किए गए प्रशस्ति पत्र

देहरादून: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत नगर निगम प्रेक्षागृह में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य-रक्षा तथा स्वच्छ व स्वस्थ कार्य-वातावरण के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करना था।

समारोह में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए एक स्वच्छ समाज के निर्माण में नागरिक कर्तव्यों तथा स्वच्छता से जुड़ी आदतों को दैनिक कार्यशैली में शामिल करने पर जोर दिया गया।

अभियान के अंतर्गत देहरादून के विभिन्न वार्डों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पर्यावरण मित्रों में विकास (वार्ड 86 सेवलाकला), ऋषिपाल (वार्ड 12 किशननगर), रामचन्द्रा (वार्ड 87 पित्थूवाला), सुशील (वार्ड 21 एम०के०पी०), रेनू (वार्ड 21 एम०के०पी०), प्रवीण (वार्ड 21 एम०के०पी०), अनिल (वार्ड 10 डोभालवाला), सुरेश (वार्ड 10 डोभालवाला), अजय (वार्ड 11 विजय कालोनी) तथा रामदास (वार्ड 89 मेहुंवाला) प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छता संस्कृति को बढ़ावा देना और कर्मचारियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!