INDIAUttrakhandस्पोर्ट्स

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया, 13 गेंद पहले हासिल की जीत

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया,

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की है। ग्रुप-C के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 3.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए और 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। राहुल त्रिपाठी 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नीतीश राणा ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए, लेकिन वह रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, शशांक सिंह ने मैदान पर उतरते ही पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने महज 11 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। शशांक ने नीतीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की अहम साझेदारी भी की।

हालांकि, शशांक सिंह के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दोनों को अब्दुल समद ने लगातार गेंदों पर आउट किया। टी. नटराजन ने 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए, लेकिन भारत 88 रन तक ही पहुंच सका।

89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने शुरुआत से ही विस्फोटक बल्लेबाजी की। ख्वाजा नफे और अब्बास अफरीदी ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए पहले विकेट के लिए महज 2.1 ओवर में 59 रन जोड़ दिए। अब्बास अफरीदी ने सिर्फ 8 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों में 41 रन की तूफानी पारी खेली। अब्बास को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस तरह पाकिस्तान ने महज 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। वहीं, भारतीय टीम की ओर से शशांक सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद गेंदबाज पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!