DehradunUttrakhand

जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना’: PCS अधिकारी उत्तम कुमार ने छोड़ी सरकारी नौकरी

22 साल की सेवा के बाद लिया वीआरएस; फेसबुक पोस्ट लिखकर युवाओं को रोजगार न मिल पाने पर जताई गहरी पीड़ा

हरिद्वार: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी एक बड़ी खबर के तहत वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार उपलब्ध न करा पाने का मलाल जताते हुए 47 वर्षीय उत्तम कुमार ने 22 साल की लंबी सरकारी सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 9 नवंबर को सरकार ने उनका वीआरएस स्वीकार कर लिया, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में इसकी खासी चर्चा है।

उत्तम कुमार लंबे समय तक हरिद्वार सहित प्रदेश के कई जिलों में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन में सेवायोजन अधिकारी के रूप में तैनात थे। उन्होंने मई माह में वीआरएस के लिए आवेदन किया था।

फेसबुक पोस्ट के जरिए बयां किया दर्द नौकरी छोड़ने के बाद उत्तम कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध न करा पाने का उन्हें गहरा मलाल है और जब वे युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में रोजगार अधिकारी बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। उन्होंने नई मंजिलों की ओर बढ़ने का हवाला देते हुए इस फैसले को अपने लिए हौसला बढ़ाने वाला बताया है।

राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज                हरिद्वार शहर के मूल निवासी उत्तम कुमार के इस फैसले के बाद प्रदेश में रोजगार और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। प्रशासनिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि वीआरएस लेने के बाद वे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वीआरएस लेने के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!