DelhiNew Delhi

नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का विकास पैकेज देगा भारत, पीएम मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली। भारत ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में यह ऐलान किया।

हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद पीएम मोदी ने अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत मुश्किल समय में नेपाल के साथ खड़ा है और प्रभावित परिवारों के जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास पैकेज का उद्देश्य नेपाल के पुनर्निर्माण के साथ भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता को मजबूत करना भी है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पीएम मोदी ने उनके नेतृत्व और नेपाल के भविष्य को लेकर उनके विजन की सराहना की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, विकास सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!