DehradunUttrakhand
उत्तरकाशी के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं से जुड़ी विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।