DehradunUttrakhand
पूर्व भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने संगठन के प्रति अपनी सेवाओं और योगदान के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।