Uncategorized
गंगोत्री हाईवे पर हादसा; रिवर गंगा होटल के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग थे सवार

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गंगनानी से करीब दो किलोमीटर उत्तरकाशी की ओर रिवर गंगा होटल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, जबकि घायलों और हादसे के कारणों की जानकारी का इंतजार है।