Uncategorized
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुए शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में गंगा पूजन और आरती की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उपस्थित संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मां गंगा के पावन तट पर आना सदैव आत्मीय एवं आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की जीवंत धारा है, जिसने सदियों से देश की आध्यात्मिक चेतना को जीवंत किया है।