भाजपा गोरखा प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार को दी रफ्तार, जिला प्रभारियों की जिम्मेदारियां सौंपीं
प्रदेश संयोजक अभिषेक शाही की अध्यक्षता में बैठक; 25 जुलाई तक मंडल स्तर पर संयोजक-सहसंयोजक नियुक्त करने के निर्देश

संगठन को मंडल स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में आज गोरखा प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक उपाध्यक्ष गोर्खा कल्याण परिषद अभिषेक शाही जी ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया । जिसमें प्रदेश सहसंयोजकों, जिला संयोजकों एवं सह संयोजकों की उपस्थिति रही । उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन पश्चात उन्होंने संगठन के विचार एवं नीतियों से सभी को अवगत कराया। आगामी समय में पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की चर्चा एवं तय तिथि पर जिला एवं प्रदेश स्तर पर इन कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने का आह्वानएवं निर्णय भी लिया। जिनमें , वृक्षारोपण अभियान,गोरखा सम्मेलन, पूर्व सैनिक सम्मेलन आदि प्रमुख कार्यक्रम हैं।
उन्होंने प्रकोष्ठ संगठन के विस्तार हेतु आगामी 25जुलाई 2026तक सभी जिला संयोजकों एवं सह संयोजंकों को मण्डल स्तर पर गोरखा प्रकोष्ठ भाजपा के संयोजक एवं सह संयोजक मनोनीत करने के निर्देश भी दिये हैं।
इस बैठक में प्रदेश संयोजक अभिषेक शाही ने संगठन को और अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से सर्व सहमति से जिला प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बांटी हैं और देहरादून महानगर व कोटद्वार की जिम्मेदारी स्वयं ली है ।घोषित जिम्मेदारियों के अनुसार प्रदेश सह संयोजक प्रभा शाह को देहरादून ग्रामीण, उत्तरकाशी और टिहरी,राजेश क्षेत्री को ऋषिकेश,हरिद्वार,रुड़की, राकेश चन्द को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर,रानीखेत तथा श्याम सिंह शाही को नैनीताल,उधमसिंह नगर, काशीपुर, चंपावत का प्रभारी बनाया गया है।
आज की बैठक में ज्योति कोटिया अध्यक्ष गोर्खा कल्याण परिषद, गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक प्रभा शाह, राजेश क्षेत्री, देहरादून महानगर संयोजक पारस थापा, सहसंयोजकश वरूण क्षेत्री,सपना मल्ल,ऋषिकेश संयोजक प॰गोविंद प्रसाद पंथी , सहसंयोजक नरेन्द्र सिंह थापा, सुदीप थापा देहरादून ग्रामीण संयोजक हरि बहादुर पुन उपस्थित आदि थे।