बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने डुमक–कलगोठ से श्री रुद्रनाथ हेतु वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के विकास की मांग की
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया

बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने डुमक–कलगोठ क्षेत्र से भगवान रुद्रनाथ धाम हेतु वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के विकास को लेकर आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, जिलाधिकारी चमोली एवं पर्यटन विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया है बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि यह पहल क्षेत्रीय विकास, धार्मिक पर्यटन, स्थानीय रोजगार एवं पलायन रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकती है।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने बताया कि डुमक–कलगोठ मार्ग की विशेषता यह है कि सड़क संपर्क के बाद श्रद्धालुओं को लगभग 10 किलोमीटर की ही पैदल यात्रा करनी पड़ती है, जिससे भविष्य में श्रद्धालु एक ही दिन में भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर वापस लौट सकते हैं। इससे मंदिर की धार्मिक गरिमा एवं प्राकृतिक संतुलन भी बना रहेगा।कहा कि साथ ही टोली ताल जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल इस क्षेत्र को इको-टूरिज्म एवं आध्यात्मिक पर्यटन की नई पहचान दे सकते हैं।


यह पहल किसी भी प्रकार से पारंपरिक गोपेश्वर–सगर मार्ग के महत्व को कम करने हेतु नहीं, बल्कि सम्पूर्ण रुद्रनाथ क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास हेतु एक सकारात्मक प्रयास है।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सरकार एवं संबंधित विभाग जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में सकारात्मक कार्यवाही करेंगे।