उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को जाम मुक्त बनाने की तैयारी, पार्किंग व्यवस्थाओं की डीएम ने की समीक्षा

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्माणाधीन और संचालित पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

चारधाम यात्रा को सुगम और जाम मुक्त बनाने को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए जनपद में संचालित और निर्माणाधीन वाहन पार्किंगों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने यात्रा के मद्देनजर सभी पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित और सुदृढ़ करने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जोशियाड़ा पार्किंग के कार्यों को अंतिम रूप देते हुए इसके जल्द हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।ताकि पार्किंग के शुरू होने से क्षेत्र में वाहनों के दबाव को कम करने में बड़ी मदद मिल सके।जिलाधिकारी ने बस अड्डे उत्तरकाशी,हिना,बन्दरकोट,जानकीचट्टी,गंगोत्री,बड़कोट आदि पार्किंगों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने नौगांव एवं सांकरी में निर्माणाधीन पार्किंगों के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत दी कि अक्टूबर माह तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता,समयबद्धता और पारदर्शिता से पूर्ण किए जाए।

वर्चुअल बैठक में एसडीएम बृजेश तिवारी, ईई सचिन सिंघल, ईई जिला विकास प्राधिकरण विनीत रस्तोगी,इओ कुसुम राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!