Uncategorized
Dehradun Accident: लालपुर के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला, चालक को आया दौरा; घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

देहरादून: के पटेलनगर थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां एक सिटी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों से टकरा गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और उसने सड़क पर जा रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस चालक को अचानक दौरा पड़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।