Uttrakhandराजनीतिहरिद्वार
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक खत्म: मीटिंग से पहले हरकी पैड़ी से CM का चुनावी शंखनाद, गंगा किनारे मंत्रियों के साथ 25 मिनट पूजा-पाठ की
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक खत्म:
सोमवार को पहली बार हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक हुई। ये मीटिंग गंगा तट पर मेला नियंत्रण भवन में हुई। थोड़ी देर में मीटिंग के फैसलों की जानकारी सामने आएगी।”

“कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तारीख और स्थान पर भी फैसला हो सकता है। बैठक में 2014 के बाद उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और केंद्र सरकार से मिले बजट का ब्योरा रखा जाएगा।”

“इसमें बिजली, पानी, शौचालय और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े आंकड़े भी शामिल होंगे। इससे पहले 4 अक्टूबर को धामी सरकार की कैबिनेट बैठक पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में हुई थी। अब 8 दिन बाद हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक हुई।”