उत्तराखंडदेहरादून

Breaking News:उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के तबादले ,श्वेता चौबे बनीं टिहरी की नई SSP.

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है गृह अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 4 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

श्री योगेन्द्र सिंह रावत: पुलिस महानिरीक्षक (IG) मुख्यालय/कार्मिक से अब पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला बनाए गए हैं

श्री आयुष अग्रवाल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) टिहरी से हटाकर उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है

श्रीमती श्वेता चौबे: सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय (IRB-II) से अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), टिहरी के पद पर तैनात की गई हैं

श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे: एसपी (Crime against women/CCTNS/Training) से अब सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय बनाई गई हैं

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश: शासन द्वारा जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अविलम्ब (बिना देरी के) अपना नया कार्यभार ग्रहण करें सचिव शैलेश बगौली द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक और अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!