Uncategorized

चार महीने बाद पर्यटकों के लिए खुला FRI, एंट्री फीस बढ़ी

देहरादून स्थित FRI घूमने वालों के लिए खुशखबरी है. संस्थान को फिर खोल दिया

देहरादून स्थित प्रसिद्ध वन अनुसंधान संस्थान (FRI) लगभग चार महीने बाद  एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। संस्थान को जनवरी के आखिर में मरम्मत कार्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अब बेहतर सुरक्षा इंतजामों और सख्त नियमों के साथ पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।

25 मई 2026 से लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
एफआरआई प्रशासन ने परिसर में प्रवेश के लिए नई शुल्क दरों की घोषणा की है, जो 25 मई 2026 से प्रभावी हो गई हैं। नई व्यवस्था के अनुसार भारतीय पर्यटकों को प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे पहले भारतीय नागरिकों के लिए करीब 20 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए लगभग 150 रुपये शुल्क लिया जाता था।

वाहनों की एंट्री फीस भी बढ़ी
संस्थान परिसर में वाहनों के प्रवेश शुल्क में भी संशोधन किया गया है। दोपहिया वाहन के लिए 50 रुपये, निजी कार और टैक्सी के लिए 150 रुपये, ऑटो रिक्शा के लिए 100 रुपये तथा बस और ट्रक के लिए 300 रुपये शुल्क तय किया गया है। वहीं, बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने वालों पर प्रति व्यक्ति 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!