INDIAबिजनेस

सितंबर में GST कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार, ₹2.03 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली: देश के टैक्स कलेक्शन से जुड़ी सितंबर की तस्वीर सामने आ गई है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2025 में सकल GST राजस्व 14.7 प्रतिशत बढ़कर ₹2,03,521 करोड़ हो गया। यह लगातार तीसरा महीना है जब देश का मासिक GST संग्रह ₹2 लाख करोड़ से ऊपर रहा है।

कुल GST संग्रह में केंद्रीय GST (CGST) से ₹37,762 करोड़, राज्य GST (SGST) से ₹45,363 करोड़ और इंटीग्रेटेड GST (IGST) से ₹1,20,396 करोड़ की प्राप्ति हुई। IGST में घरेलू लेनदेन के साथ आयात से जुड़े टैक्स की भी बड़ी हिस्सेदारी रहती है।

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में घरेलू लेनदेन से होने वाले GST राजस्व में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह करीब ₹1.38 लाख करोड़ तक पहुंच गया। रिफंड को समायोजित करने के बाद सरकार का नेट GST कलेक्शन ₹1,76,520 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 18.1 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान कुल सकल GST संग्रह ₹12,46,278 करोड़ रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 11.6 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले अगस्त में भी GST संग्रह ₹1,99,853 करोड़ रहा था। अब कारोबारियों की नजर 7 अक्टूबर को प्रस्तावित GST काउंसिल बैठक पर है। बैठक में GST से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने, ई-इनवॉइसिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नियमों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!