देहरादून लेट नाइट बार विवाद में आज IG-SSP देंगे जवाब
देहरादून लेट नाइट बार रेस्टोरेंट विवाद, आईजी ने आधी रात 6 थानों की पुलिस की तैनाती पर उठाए थे सवाल, एडीजी ने मांगी है रिपोर्ट

राजपुर रोड स्थित एक बार-रेस्टोरेंट में शनिवार रात को हुई घटना के बाद पुलिस विभाग में भी अंदरूनी खींचतान दिखाई दे रही है. एक तरफ एसपी सिटी का कहना है कि उस रात उनका आईजी से आमना-सामना नहीं हुआ, उनका नाम इस प्रकरण में गलत जोड़ा गया है. दूसरी तरफ पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में दखल देते हुए एसएसपी और आईजी दोनों से जवाब तलब किया है.
आईजी बार-रेस्टोरेंट विवाद
बताया जा रहा है कि जिस समय बार-रेस्टोरेंट में आईजी परिवार सहित भोजन कर रहे थे, उस दौरान नीचे 6 थानों की पुलिस मौजूद थी. 12 बजते ही आईजी बाहर निकले तो भारी पुलिस बल देखकर उन्होंने पूछा कि आखिर एक ही प्रतिष्ठान पर इतनी फोर्स क्यों लगाई गई है.
एसपी सिटी ने दी सफाई:
वहीं सोमवार देर रात एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने मामले में अपनी सफाई दी. उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को भ्रामक बताया है. उन्होंने इस बात से भी इनकार किया है कि आईजी और उनका आमना-सामना हुआ. हालांकि कई थानों के प्रभारी वहां मौजूद थे जहां आईजी डिनर करने गए थे.
एडीजी ने आई और एसएसपी ने मांगा है जवाब: वहीं इस मामले में अब एडीजी ने देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और आईजी दोनों से जवाब तलब करते हुए इस मामले से जुड़ी सटीक जानकारी देने के लिए कहा है.और रविवार को बार-रेस्टोरेंट बंद करने का समय रात 12 बजे तय है. बाकी 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक यह समय रात 11 बजे है.
आईजी गढ़वाल ने रखा अपना पक्ष: ईटीवी भारत ने जब आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप से बात की तो उनके मुताबिकशनिवार रात 12 बजे तय सीमा के तहत वो रेस्टोरेंट से बाहर निकल आए थे. उन्होंने समय सीमा का उल्लंघन नहीं किया. इसी दौरान प्रतिष्ठान की लाइटें भी बंद कर दी गई और नीचे उतरने पर अलग-अलग थानों की पुलिस मौजूद मिली थी. पुलिस बल को देखकर आईजी गढ़वाल ने पूछा कि जब शहर में अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा जरूरत है, तब एक बार पर इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल क्यों तैनात किया गया है. साथ ही आईजी गढ़वाल ने कहा कि इस दौरान किसी अन्य क्षेत्र में अपराधिक घटना होती है तो जिम्मेदारी कौन लेगा.
-राजीव स्वरूप, आईजी, गढ़वाल-
एसपी सिटी ने घटनास्थल पर मौजूदगी से किया इनकार: वहीं इस घटना में सोशल मीडिया की खबरों में एसपी सिटी प्रमोद कुमार को जोड़ा जा रहा था. लेकिन एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि-
जिस वक्त बार-रेस्टोरेंट में पुलिस पहुंची, उस समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे. एसपी सिटी के अनुसार वह अलग-अलग टीम बनाकर शनिवार रात चेकिंग कर रहे थे. जब ये घटना हुई तब वो कुठाल गेट क्षेत्र में जांच के लिए गए थे. उन्होंने कहा है कि इस घटना में उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है.
-प्रमोद कुमार, एसपी सिटी, देहरादून-