उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हटाये गये गढ़वाल कमिश्नर, देहरादून डीएम भी बदले

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड शासन ने देर रात बड़े पैमाने पर आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। खासतौर पर गढ़वाल कमिश्नर और देहरादून जिलाधिकारी के पदों पर हुए बदलाव चर्चा का विषय बने हुए हैं।

गढ़वाल कमिश्नर बदले

अब तक गढ़वाल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे विनय शंकर पांडे से यह दायित्व वापस ले लिया गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन विभाग देख रहे सचिन कुर्वे को प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने रिलीज कर दिया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त की नई जिम्मेदारी अब आनंद स्वरूप को दी गई है।

देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी

शासन ने देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को पद से हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी है। उनके स्थान पर आशीष चौहान को नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

सूची के अनुसार BVRC पुरुषोत्तम को अब सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है. बाकी पूर्व की जिम्मेदारियां भी उनके पास बनी रहेगी. इसके अलावा अबतक गढ़वाल कमिश्नर रहे विनय शंकर पांडे से उनकी यह जिम्मेदारी हटा दी गई है. उन्हें अब स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन सचिव के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है. अब तक स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को प्रति नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने रिलीज कर दिया है.

उधर संजय कुमार को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है. इस अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी दी गई है. सौरभ गहरवाल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ निदेशक यूडीआरपी की जिम्मेदारी मिली है. सिडकुल के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी.

आलोक कुमार पांडे को देहरादून नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. नमामि बंसल को अब अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. उधर संदीप तिवारी को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी बनाया गया है. इसके अलावा निदेशक एनएचएम की भी जिम्मेदारी उनके पास रहेगी. दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में निदेशक, के साथ प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम और खेल विभाग में निदेशक बनाया गया है. प्रतीक जैन को आयुक्त कर और महानिदेशक निबंधक की जिम्मेदारी दी गई है.अपूर्व पांडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है. उधर आकांक्षा कोडे को विद्यालय शिक्षा में महानिदेशक और कर्मचारी बीमा योजना का निदेशक बनाया गया है.

प्रदेश में राज्य सिविल सेवा यानी पीसीएस अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है. इसमें गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है. ईलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी मिली है. सुंदरलाल सेमवाल को अब अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है.

महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है. सुनील सिंह को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है. फ़िंचा राम को एडीएम पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है. अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम बनाया गया है. जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!