उत्तराखंड
ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, काला ग्राउंड से दबोचे गए सभी आरोपी

देहरादून में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने महज एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
20 अप्रैल को दिपांशु अरोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई हिमांशु अरोड़ा पर चार युवकों—मानव, आयुष, हिमांशु और ओम—ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामला दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर 21 अप्रैल को सभी आरोपियों को काला ग्राउंड, पटेलनगर से पकड़ लिया गया।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में लगातार चेकिंग और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।