उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

कपाट बंद होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को कपाट बंद होने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। उन्होंने धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र केदारनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं। उन्होंने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से चारधाम यात्रा सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देती है, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड को विश्वभर में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों से जोड़ती है।

धामी ने केदारनाथ धाम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चारधाम सहित मानसखंड से जुड़े मंदिरों में भी विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026 की यात्रा के लिए अभी से रणनीति तैयार कर ली जाए ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों, स्थानीय कारोबारियों और तीर्थयात्रियों का आभार व्यक्त किया।

इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंचे। बाबा केदार की यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई। हम सब पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे। प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!