DehradunUttrakhandसामाजिक

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी,

उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार के इस फैसले के तहत 29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को राज्य के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को अवकाश दिया जाएगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। आदेश के अनुसार, यह निर्णय राज्य के अधीन आने वाले शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।

जारी अधिसूचना में बताया गया है कि महिला कार्मिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल ने इस अवकाश को मंजूरी प्रदान की है। शासन के सचिव राजेन्द्र कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद करवा चौथ के दिन महिला कर्मचारियों को छुट्टी का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!