accidentUttrakhandउत्तराखंडश्रीनगर

बदरीनाथ हाईवे पर हुए हादसे में दोनों भाई बहन की गई जान

सोमवार की सुबह ऋषिकेश के बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंटी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी राकेश सेमवाल के 22 वर्षीय बेटे ऋषभ सेमवाल और 24 वर्षीय बेटी रक्षा सेमवाल की मौत हो गई।
ऋषभ अपनी कार से बहन रक्षा को कीर्तिनगर छोड़ने जा रहे थे और उनके साथ कार में सुहानी और इशानी नाम की दो युवतियां भी सवार थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जब उनकी कार एक मोड़ पर जा पहुँची, तो सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण टक्कर में भाई-बहन कार की आगे की सीटों पर ही फंस गए।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को बाहर निकाला और सभी को एम्स भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने ऋषभ और रक्षा को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुहानी और इशानी घायल हो गईं।

रक्षा का चयन हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर लैब टेक्नीशियन के पद पर हुआ था और नौकरी शुरू हुए अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे। वहीं, ऋषभ ने श्रीनगर पॉलीटेक्निक से सिविल ट्रेड में पढ़ाई पूरी की थी और सिंचाई विभाग में संविदा पर टेक्नीशियन के रूप में कार्य कर रहे थे। इस अप्रत्याशित दुर्घटना ने पल भर में दो युवा जिंदगियों और उनके सुनहरे भविष्य के सपनों को हमेशा के लिए छीन लिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहोल का छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!