उत्तराखंडहरिद्वार

शादी का झांसा, 5000 का ईनामी गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले ₹5000 के ईनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बाराबंकी से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

मामला:

30 जुलाई 2025 को पीड़िता ने थाना श्यामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रितेश यादव निवासी ग्राम बहावपुर, थाना फतेहपुर कोतवाली, जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया, शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

फरार था आरोपी

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ और आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना श्यामपुर से एक विशेष टीम का गठन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने 12 सितंबर 2025 को फतेहपुर बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) से आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण

नाम: रितेश यादव

पिता का नाम: मुनेश्वर प्रसाद

निवासी: ग्राम बहावपुर, थाना फतेहपुर कोतवाली, जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)

गिरफ्तारी टीम

मनोज शर्मा (थानाध्यक्ष श्यामपुर)

महिला उपनिरीक्षक अंजना चौहान

अवर निरीक्षक रणजीत सिंह चौहान

कांस्टेबल राहुल देव

कांस्टेबल अनिल रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!