उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में कार हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत

भीरी से औरिंग जा रहे थे सवार, भीरी-ककोला मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार

रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भीरी–ककोला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत सक्रिय हुई। अगस्त्यमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व दुर्गम हालात के बीच राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचने पर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खाई में मिली और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकालना शुरू किया। एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया, जबकि अन्य शवों को निकालने का काम जारी रहा। मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30), अमित सिंह (35) और अंशुल (28) के रूप में हुई है, जो आसपास के गांवों के निवासी थे।
प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!