उत्तराखंड

कॉर्बेट सफारी अब होगी और सुरक्षित

जिप्सियों में मिलेगी मेडिकल किट, इमरजेंसी में तुरंत मदद

Jim Corbett National Park में अब सफारी का अनुभव न सिर्फ रोमांचक बल्कि पहले से ज्यादा सुरक्षित होने जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर जिप्सी में बेसिक मेडिकल किट रखने की पहल शुरू की गई है।

कॉर्बेट के अलग-अलग पर्यटन जोनों में चलने वाली करीब 300 रजिस्टर्ड जिप्सियों में ये किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल को Doon School Old Boys Society और KVR Hospital के सहयोग से लागू किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, जंगल सफारी के दौरान कई बार पर्यटकों को मोशन सिकनेस, सिरदर्द या हल्की चोट जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में मौके पर ही प्राथमिक उपचार मिल सके, इसके लिए ये कदम उठाया गया है।

मेडिकल किट में जरूरी दवाइयों के साथ बैंडेज, एंटीसेप्टिक, पेन किलर और अन्य प्राथमिक उपचार सामग्री शामिल होगी। खास तौर पर इमरजेंसी के लिए बेसिक हार्ट केयर से जुड़ी चीजें भी रखी जाएंगी।

डॉक्टरों का कहना है कि जिप्सी चालकों को किट इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। यह पहल पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा देगी और सफारी के अनुभव को और बेहतर बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!