अचानक बजा स्मार्टफोन, सरकार का इमरजेंसी अलर्ट SMS पहुंचा
सरकार ने आज करीब 11:42 बजे सभी स्मार्टफोन्स पर मैसेज भेजा. जिसके बाद सभी मोबाइल अचानक बजने लगे.

केंद्र की भारत सरकार ने शनिवार को देशभर में देसी मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का ट्रायल किया, जिसका मकसद प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है इस सिस्टम को ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट’ कहा जाता है। फिलहाल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से पूरे भारत में इसे फ्लैश SMS के जरिए टेस्ट किया जा रहा है। 2 मई 2026 को भी कई इलाकों में इसका परीक्षण किया गया।सरकार ने जारी नोटिफिकेशन में साफ कहा गया कि इस मैसेज को लेकर घबराने या कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है यह सिर्फ एक टेस्ट है। हालांकि जब यह अलर्ट आया, तो लोगों के फोन तेज अलार्म टोन और फ्लैश मैसेज के साथ अचानक बज उठे, जिससे कई लोग चौंक गए। यह अलर्ट ‘SACHET’ नाम के देसी इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम के जरिए भेजे गए हैं, जिसे सी-डॉट ने विकसित किया है। यह सिस्टम इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन द्वारा सुझाए गए कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल पर आधारित है।इस तकनीक का उद्देश्य आपदा के समय देशभर में तेज, सटीक और भरोसेमंद अलर्ट पहुंचाना है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य सुनामी, भूकंप, बिजली गिरने, गैस लीक या अन्य केमिकल खतरों जैसी आपात स्थितियों में लोगों तक तुरंत और सटीक जानकारी पहुंचाना है। इसके जरिए टारगेटेड इलाकों में मोबाइल यूजर्स को SMS के माध्यम से अलर्ट भेजे जाते हैं, ताकि समय रहते सतर्क रहा जा सके।हालांकि भारत सरकार पहले भी इस सिस्टम की टेस्टिंग कर चुकी है, लेकिन इस बार देशभर में इसे लागू करने से पहले इसकी परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता को परखा जा रहा है। ये टेस्ट अलर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भेजे गए, जो भारत में आपदा प्रबंधन की प्रमुख संस्था है।टेस्ट मैसेज सिर्फ उन्हीं मोबाइल फोन पर पहुंचे, जिनमें सेल ब्रॉडकास्ट टेस्ट चैनल ऑन थे। यूजर्स चाहें तो अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर में जाकर इन्हें ऑन या ऑफ कर सकते हैं।देशभर में टेस्टिंग पूरी होने के बाद यह मोबाइल अलर्ट सिस्टम पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी मोबाइल हैंडसेट पर कई भारतीय भाषाओं में इमरजेंसी अलर्ट भेजे जाएंगे, जिससे हर वर्ग तक समय पर जानकारी पहुंच सके और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।