Uncategorized

गंगा में कुत्ता नहलाने को लेकर हंगामा, विरोध करने पर उल्टा उलझने लगी महिला यात्री

हरिद्वार में पालतू कुत्ते को गंगा घाट पर नहलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने महिला को जमकर फटकार लगाई.

हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आस्था और आचरण को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यहां एक महिला द्वारा अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने पर घाट पर हंगामा खड़ा हो गया।जानकारी के अनुसार, एक यात्री परिवार के साथ आई महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहला रही थी। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि गंगा नदी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं।विरोध के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और महिला ने भी आपत्ति जताने वालों से उलझना शुरू कर दिया। कुछ देर तक बहस चलती रही, जिससे घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के बीच भी हलचल मच गई। हालांकि स्थिति बिगड़ती देख महिला के परिजनों ने बीच-बचाव किया और उसे समझाकर तुरंत वहां से ले गए। इसके बाद मामला शांत हो गया।घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने घाट का नाम गलत बताते हुए “श्रद्धानंद घाट” लिख दिया, जिससे भ्रम की स्थिति भी बनी।वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें धार्मिक आस्था और परंपराओं के खिलाफ हैं और ऐसे मामलों में जागरूकता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!