Uncategorized

हरिद्वार में नाबालिग छात्रा को छेड़ता था दूधवाला, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

हरिद्वार में हरिद्वार में रियाज नाम का दूधिया स्कूल जाती नाबालिग छात्रा को एक हफ्ते से छेड़ रहा था, लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पिटाई की

शहर के कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. एक दूधवाले पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया.

हरिद्वार में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: कनखल क्षेत्र में रियाज नाम का एक युवक दूध बेचने का काम करता है. आरोप है कि रियाज एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था. इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को बता दिया. मंगलवार को रोजाना की तरह छात्रा अपने स्कूल जा रही थी. आरोप है कि रियाज ने छात्रा के साथ फिर से छेड़छाड़ कर दी. छात्रा के विरोध करने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

लोगों ने रियाज को रंगे हाथ पकड़ा: पीड़ित छात्रा की आपबीती सुनकर लोग आग बबूला हो गए. पहले तो उन्होंने युवक को काफी खरी खोटी सुनाई. इसके बाद रियाज लोगों से अकड़ने लगा तो, गुस्साई भीड़ ने उसकी धुनाई कर डाली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इस दौरान मौका पाकर रियाज भाग निकला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई.

एक हफ्ते से छेड़छाड़ कर रहा था रियाज: वहीं पीड़ित पक्ष और भीड़ थाने पहुंचे. छात्रा की मां ने भी पुलिस को लिखित शिकायत दी. शिकायत देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री जो स्कूल आती जाती है, उसको रास्ते में रियाज नाम का लड़का पिछले 5-6 दिनों से परेशान कर रहा था. विरोध करने के बावजूद छेड़खानी कर रहा था. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!