Uncategorized

सट्टे के जाल में फंसे किशोर ने किया सुसाइड, ट्रांजिट कैंप से नाबालिग लड़की लापता

कुमाऊं के कोटाबाग में सट्टे और जुए के अवैध कारोबार की खबरें हैं

उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, एक दूसरे मामले में हल्द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र में सट्टे के विवाद ने एक 17 वर्षीय किशोर की जान ले ली. कोटाबाग में पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान किशोर ने खौफनाक कदम उठाया. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता: 

उधम सिंह नगर के कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र की निवासी सरोज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी, जो आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में अपने चाचा मनोज के साथ रह रही थी, दिनांक 25 फरवरी को सुबह बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है. माता सरोज सिंह ने बताया कि घटना के बाद परिवार ने अपने स्तर पर सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका. बेटी के अचानक गायब हो जाने से परिवार गहरे सदमे में है और उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए है.

.सट्टे के जाल में फंसा किशोर:हल्द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र के कोटाबाग में सट्टे के अवैध कारोबार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. 17 वर्षीय किशोर, जिसकी पहचान जगदीश के रूप में हुई है, ने कथित तौर पर सट्टे के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि किशोर सट्टे के जाल में फंस गया था. इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया.आरोप है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. जगदीश ने मौत से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड किया है. ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में किशोर ने कुछ लोगों के नाम लेते हुए उन पर सट्टे के लेनदेन को लेकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं. यह वीडियो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!