Uncategorized

चंपावत में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

चंपावत में दोस्त की मेहंदी रस्म में शामिल होने गई 10वीं की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा को बंधक कमरे से छुड़ाया और एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं

जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर दोस्त की मेहंदी रस्म में शामिल होने गई 10वीं की छात्रा संग तीन युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। क्रूरता इस कदर रही कि दुष्कर्म के बाद जब उसने अपने घर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट उसके हाथ पैर बांधकर कमरे में ताला लगाकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से निकाला। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शेष फरार हैं।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 10वीं की छात्रा पढ़ाई के साथ ही चंपावत में आइसक्रीम पार्लर में काम कर परिवार का भरण पोषण एवं बीमार पिता का उपचार कराती है। बुधवार को सल्ली गांव में उसकी सहेली की शादी थी। इससे पहले मंगलवार को मेहंदी और महिला संगीत कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए गई।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन पर आरोप

पीड़िता के पिता ने बताया कि रात के करीब डेढ़ बजे उसकी लड़की का एक कॉल आया, लेकिन कुछ ही देर के बाद फोन बंद हो गया। जिसपर ग्रामीणों और स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लड़की को एक कमरे बंद कमरे से बरामद किया। जिसमें रस्सी से उसके हाथ पैर बंधे और निर्वस्त्र मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!