
श्री श्री बालाजी सेवा समिति के सानिध्य मे आज अतुलियम रिसोर्ट भाऊवाला, देहरादून मे 8 निर्धन परिवारों की कन्याओ का विवहा संपन्न कराया.

श्री श्री बालाजी सेवा समिति, के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल जी ने कहा की समिति 600+ से अधिक दिव्यांग जरूरतमंद परिवारों की कन्याओ का विवाह करा चुकी है
व दिसंबर 2026 मे 108 निर्धन परिवारों की कन्याओ के विवहा का संकलप समिति द्वारा लिया गया है
समिति के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया की बहुत ही हर्षउलास के साथ 6:00 बजे 5 धूलो की गुड़चड़ी की गयी, सभी 8 दूल्हे घोड़ी पर चढ़कर अपने परिवार संग झुमते नाचते गाते बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने चले, सुन्दर जयमाला के साथ रात्रि 7:30 बजे “प्रीति भोज”के बाद नवदम्पत्तियों जरुरत का उपहार /स्त्रिधन देकर विदाई दी.