Uncategorized

पहली बार नंदानगर में दौड़ी नंदा पथ मैराथन, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

चमोली के नंदानगर में पहली बार आयोजित हुई “नंदा पथ मैराथन”, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में पहली बार “नंदा पथ मैराथन” का भव्य आयोजन किया गया। “नंदा सेवा समिति” के तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन का शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस मैराथन को लेकर प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह मैराथन नंदानगर बाजार से माँ के सिद्धपीठ नंदाधाम कुरूड़ तक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय की। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मैराथन के परिणामों में पुरुष वर्ग में रामणी निवासी विजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में हरिद्वार की रोबिन शर्मा विजेता रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर “नंदा सेवा समिति” के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी गई, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस मैराथन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!