Uncategorized

उत्तराखंड में IPS, PPS और PCS के हुए तबादले, निवेदिता कुकरेती बनी आईजी कुमाऊं

उत्तराखंड में आज 5 जून शाम को IPS, PPS और PCS अफसरों के तबादलों की लिस्ट जारी की गई है. जानिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली.

उत्तराखंड में शासन स्तर से तबादला सूची जारी होने का सिलसिला बरकरार है. इस बार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा के अवसर और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव से जुड़ा आदेश जारी हुआ है.

 

प्रदेश में काफी लंबे समय से जिस सूची का इंतजार किया जा रहा था, उसे शासन ने जारी कर दिया है. हालांकि भारतीय प्रशासनिक सेवा और पीसीएस स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची पहले भी जारी हो चुकी है, लेकिन इस बार भारतीय पुलिस सेवा और प्रांतीय पुलिस सेवा के अलावा पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.

 

आईपीसी ट्रांसफर लिस्ट: तबादला सूची पर गौर करें तो भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. अब तक यह जिम्मेदारी रिद्धिम अग्रवाल देख रही थी, जिन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!