उत्तराखंडदेहरादून

गोर्खाली सुधार सभा रामगढ़ शाखा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति एवं समाजसेवियों को किया गया सम्मान

केंद्रीय उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री ने शाखा के कार्यों की सराहना की, आगामी योजनाओं पर भी हुई चर्चा

गोर्खाली सुधार सभा की रामगढ़ शाखा का वार्षिक अधिवेशन शाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद थापा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद तथा सचिव मधुसूदन शर्मा उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद थापा द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यों, उपलब्धियों तथा आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सभा के पदाधिकारियों ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन बसंत थापा ने किया।

अधिवेशन के दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री ने शाखा के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में दृष्टि गुरूंग, भोजराज तमांग, सुधांशु क्षेत्री, कृतिका शर्मा, अनन्या लिम्बु, जुनु तमांग, पीयूष शर्मा, विदांशु क्षेत्री, ऋद्धि थापा, अंशिका राना एवं संशिता थापा शामिल रहे।इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गौरव सिंह चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, फूलमाया गुरूंग, टेक बहादुर गुरूंग, कलम सिंह थापा, चंद्र बहादुर थापा एवं धर्मशिला थापा को भी सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में केंद्रीय उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री ने शाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद थापा एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठन के विकास एवं समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

 

कार्यक्रम का संचालन बसंत थापा ने किया। अधिवेशन में सी.बी. थापा, शाखा उपाध्यक्ष दिलीप गुरूंग, संदीप थापा, ग्राम पंचायत सदस्य विरेन्द्र थापा, ग्राम प्रधान दूधली अनूप सिंह, वार्ड सदस्य पार्वती उपाध्याय, रागिनी थापा वार्ड मेंबर, प्रेम रोका सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!