उत्तर प्रदेश

लखनऊ आग में 15 लोगों की मौत, जान बचाने को एनिमेशन सेंटर की छत से कूदे लोग

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी घटना पर शोक जताया, मुआवजे का ऐलान

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर संचालित गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर कार्यालय में भीषण आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जान बचाने के लिए कई लोगों ने इमारत से नीचे छलांग लगा दी, जबकि कुछ लोगों ने नीचे लटक रहे तारों के सहारे बाहर निकलने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त लखनऊ और जिलाधिकारी लखनऊ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!