DehradunUttrakhand

कैंट विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास

पंडितवाड़ी स्थित अम्बावती दून वैली इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए नियमित योग अपनाने का आह्वा

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंडितवाड़ी स्थित अम्बावती दून वैली इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योग किया और इसके महत्व को समझा।

इस अवसर पर कहा गया कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वभर में भारतीय संस्कृति और जीवनशैली के प्रतीक के रूप में स्थापित हो चुका है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!