गोर्खाली सुधार सभा की कारबारी शाखा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
गोर्खाली सुधार सभा के वार्षिक अधिवेशन में मेधावी छात्र सम्मानित, वरिष्ठजनों को मिला सम्मान

देहरादून, 28 जून। गोर्खाली सुधार सभा की कारबारी शाखा का वार्षिक अधिवेशन वाराह भगवान मंदिर परिसर, कारबारी में शाखा अध्यक्ष कैप्टन बी.एस. मल्ल (सेना मेडल) की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यों, उपलब्धियों तथा आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ सम्मान के अंतर्गत श्रीमती दमयंती खत्री एवं श्रीमती शकुंतला थापा को सम्मानित किया गया, जबकि समाजसेवी सम्मान श्री किशन सिंह गुरूंग एवं सूबेदार गोवर्धन थापा को प्रदान किया गया।इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं आयुष गुरूंग, मान्यता मल्ल, सानिया गुरूंग तथा कनिष्क थापा को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। वहीं श्री नीरज गुरूंग को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष एवं कारबारी शाखा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। सभा भाषा, संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी गंभीरता से कार्य कर रही है।कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव दीपक गुरूंग ने किया। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष अमर बहादुर शाही, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य नीरू गुरूंग, अनिल थापा, कृष्ण बहादुर क्षेत्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।