Uttrakhand

दिनेशपुर के स्विमिंग पूल में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साथ मौजूद लोगों से पूछताछ में जुटी।

जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतक की पहचान कपिल शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में दिनेशपुर के धर्मपुर क्षेत्र में रहकर एक फाइबर कंपनी में काम करते थे। परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे कपिल की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों के अनुसार, रविवार देर शाम करीब 8:30 बजे कपिल अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने या किसी अन्य कारण से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा, जहां कपिल को मृत अवस्था में देखकर सभी सदमे में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  1. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है कि युवक की मौत डूबने, किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी अन्य कारण से हुई। जांच के तहत स्विमिंग पूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटना के समय मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!