उत्तराखंड

2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस सक्रिय, देहरादून महानगर कार्यकारिणी का ऐलान

16 उपाध्यक्ष और 16 महासचिव समेत नई टीम घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में विभिन्न वर्गों और समुदायों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  1. महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि नई टीम पार्टी की समावेशी सोच को दर्शाती है। इसमें युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। उनका विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से महानगर कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

नई कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष और 16 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 12 सचिवों की भी नियुक्ति की गई है। वहीं, शकील मंसूरी को ऑफिस सेक्रेटरी, अभिषेक तिवारी को कोषाध्यक्ष, शिवांशु जायसवाल को सोशल मीडिया इंचार्ज, मंजू त्रिपाठी और अनुराग मित्तल को प्रवक्ता तथा शिवम को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!