कम्प्यूटर एवं सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षुओं को त्रैमासिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण
कम्प्यूटर और सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

गोर्खाली सुधार सभा द्वारा युवाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं महिलाओं को स्वरोजगार हेतु निःशुल्क सिलाई कढा़ई प्रशिक्षण संचालित किया जाता है और प्रशिक्षण समापन पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाते है ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य के उन्नति पथ पर अग्रसर हों | इन प्रशिक्षणों के फलस्वरूप अबतक सैकड़ों युवा , युवतियां और महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं |
आज गोर्खाली सुधार सभा के सम्मानित अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने कम्प्यूटर एवं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्रके इन प्रशिक्षुओं को “त्रैमासिक बैसिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र” प्रदान किये:—-
१) सुरेन्द्र सिंह
२)आशीष
३)कांति देवी
४)ओम प्रकाश
५) प्रियांशु
६) समाना
७) जगजीत सिंह
८) सौरभ थापा
९)मीनल सिंह
१०) संकल्प ज्ञावली
११)स्नेहा गुसाईं
१२) रूचि यादव
१३)दिव्या
१४) सीमा क्षेत्री
१५)प्रियंका
१६)प्रमिला तोमर
१७)रिम्मी
१८)रीना तोमर
१९)पूजा दसीला
20) काजल शर्मा
21) शकुंतला
अध्यक्षजी ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्यकी शुभकामनाएं भी दीं | उन्होंने कम्प्यूटर प्रशिक्षिका श्रीमती सुनीता सैनी एवं सिलाई- कढ़ाई प्रशिक्षिका श्रीमती अनिता सोनी की प्रशिक्षण कार्य- कुशलता की सराहना भी की ।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजन क्षेत्री जी,महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री , श्रीमती सपना मल्ल ,श्री वरूण क्षेत्री एवं नये सत्र के प्रशिक्षु भी उपस्थित थे |