उत्तराखंड

नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापा, लगभग 49 किलो पनीर कराया गया नष्ट

दूध पाउडर व फॉरेन फैट से तैयार हो रहा था पनीर, नमूने जांच हेतु भेजे गए

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग हरिद्वार की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 27.07.2026 को कांगड़ी स्थित गुज्जर डेयरी पर छापेमारी की गई।

आमजन से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान डेयरी परिसर में एक एल्युमिनियम कंटेनर में विक्रय हेतु तैयार लगभग 50 किलो पनीर बरामद हुआ।

पूछताछ में डेयरी संचालक के भाई सराफत अली ने बताया कि पनीर निर्माण में दूध पाउडर एवं फॉरेन फैट का उपयोग किया गया है। मौके से एक प्लास्टिक बैग में दूध पाउडर के लगभग 50 खाली पैकेट भी बरामद हुए, जिन्हें टीम द्वारा जब्त कर लिया गया।

संयुक्त टीम द्वारा निर्मित पनीर एवं पनीर निर्माण में प्रयुक्त दूध के 02 खाद्य नमूने लेकर परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे जा रहे हैं।

नमूना लेने के उपरांत शेष बचे लगभग 49 किलो पनीर को मौके पर ही जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर वैज्ञानिक तरीके से दबाकर नष्ट कराया गया, ताकि उक्त खाद्य सामग्री बाजार में न पहुंच सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि डेयरी संचालक के पास उपलब्ध फूड लाइसेंस केवल रिटेल व्यवसाय हेतु जारी किया गया था, जबकि उसी लाइसेंस पर दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर डेयरी संचालक इमानत अली एवं मौके पर उपस्थित उनके भाई सराफत अली को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा नोटिस जारी किया गया।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी
1. थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा
2. ⁠एएसआई रविन्द्र गौड़
3. ⁠का. मनमोहन सैनी
4. ⁠का. सुशील
5. ⁠उपायुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत
6. ⁠जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हरिद्वार महिमानन्द जोशी
7. ⁠वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन
8. ⁠खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!