DehradunUttrakhand

भूस्खलन से थमी केदारनाथ यात्रा, पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद

लगातार बारिश से कई स्थानों पर मलबा गिरा, सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन का फैसला।

केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। मार्ग पर मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए राहत एवं सफाई कार्य जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक पहाड़ी से तेज आवाज के साथ चट्टानें और भारी मलबा नीचे की ओर गिरने लगा। कुछ ही पलों में पूरा पैदल मार्ग मलबे से भर गया। राहत की बात यह रही कि उस समय मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, डीडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई, ताकि मार्ग को सुरक्षित बनाकर यात्रा दोबारा शुरू की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!