DehradunUttrakhand

सहायक अध्यापक भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल, अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज

भर्ती नियमों और चयन प्रक्रिया पर सवाल, अभ्यर्थियों ने तेज किया विरोध।

साल  2024 में निकाली गई सहायक अध्यापक भर्ती दो साल बाद भी विवादों में घिरी हुई है। 1,500 से अधिक पदों के लिए शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया में आयोग ने वर्ष 2025 में 1,352 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी थी। हालांकि अब भर्ती का केंद्र चयन सूची नहीं, बल्कि परीक्षा के तीन विवादित प्रश्न बन गए हैं।

लिखित परीक्षा के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र में शामिल तीन प्रश्नों की शुद्धता पर आपत्ति दर्ज कराई। मामला न्यायालय पहुंचा, जहां इन आपत्तियों को सही माना गया। इसके बाद इन्हीं प्रश्नों के अंकों को लेकर भर्ती प्रक्रिया पर नया विवाद खड़ा हो गया।

आपत्ति करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि तीन प्रश्नों के संशोधित अंक केवल अतिरिक्त चयन के लिए नहीं, बल्कि पूरी मेरिट सूची पर लागू किए जाने चाहिए। उनका तर्क है कि सभी अभ्यर्थियों के अंक दोबारा जोड़े जाएं और संशोधित परिणाम के आधार पर नई मेरिट सूची जारी की जाए, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रहे।

वहीं, आयोग ने पहले से चयनित 1,352 अभ्यर्थियों की सूची को यथावत रखने का फैसला किया। साथ ही विवादित प्रश्नों के संशोधित अंकों को शामिल करते हुए अंतिम कटऑफ के आधार पर अन्य पात्र अभ्यर्थियों का चयन करने का निर्णय लिया।

यहीं से विवाद और गहरा गया। आयोग ने पहले से चयनित अंतिम अभ्यर्थी के संशोधित अंकों को नई कटऑफ मानते हुए करीब 104 अतिरिक्त अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी। दूसरी ओर, विरोध कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि अतिरिक्त चयन के लिए पहले घोषित मूल कटऑफ को ही आधार बनाया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि संशोधित कटऑफ अपनाने से कई पात्र अभ्यर्थी चयन से वंचित रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!