DehradunUttrakhand

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से नाबालिक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने कर्नाटक के मेंगलुरु से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया है।

पुलिस के अनुसार, बंजारावाला निवासी एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत कोतवाली पटेलनगर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी के दोस्तों और अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरिफ पुत्र मोहम्मद शमशाद किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय मुखबिर तंत्र, मोबाइल सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक तकनीक की मदद से आरोपी की लोकेशन कर्नाटक के मेंगलुरु में ट्रेस की। पुलिस टीम ने दक्षिण पाडेश्वर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया और नाबालिग को उसके कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।

पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पोक्सो अधिनियम की धाराएं 3 और 5 भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!