DehradunUttrakhand

एसएसपी दून की सख्ती से नशा तस्करों की हर कड़ी को तोड़ती दून पुलिस

अभियुक्ता के कब्जे से 11 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 37 ग्राम स्मैक हुई बरामद

देहरादून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र से एक महिला तस्कर को 37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 11 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 2 अगस्त की रात कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुस्कान (21), निवासी कुंजा ग्रांट, को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाई थी और उसे बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला पहले भी वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस अब उससे जुड़े नशा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!