DehradunUttrakhand

एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश द्वारा कावड़ मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर किया उनका उत्साहवर्धन

सुगम और सुरक्षित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने सोमवार को कांवड़ यात्रा के प्रमुख पड़ावों, गंगा घाटों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रियों से बातचीत कर उनकी यात्रा से जुड़ी जानकारी ली और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। बरसात के मौसम को देखते हुए पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!