DehradunUttrakhand

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक में पारित हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव

देहरादून, 2 अगस्त 2026। उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की कार्यकारिणी की बैठक समिति के अध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव  पारित किए गए।

बैठक में बताया गया कि समिति की स्मारिका तैयार हो चुकी है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कराने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री के समयानुसार शीघ्र ही विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

समिति ने निर्णय लिया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समिति के नकरौंदा स्थित भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसके अलावा, समाज के युवक-युवतियों के वैवाहिक परिचय के लिए समिति की वेबसाइट एवं ऑनलाइन बायोडाटा पोर्टल विकसित करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे समाज के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

बैठक में समिति के मार्गदर्शक एवं पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महासचिव सोहन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव परमेश्वरी रावत, जनसंपर्क एवं कार्यालय सचिव भूपेन्द्र सिंह नेगी, संगठन सचिव शेखर नेगी, दिनेश भण्डारी, भरत सिंह बिष्ट, तेजेन्द्र सिंह रावत, धर्मपाल सिंह रावत, विक्रम सिंह पुण्डीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!