देहरादून : ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्रक ने युवक को कुचला, सिर धड़ से हुआ अलग

देहरादून में गुरुवार को मोहब्बेवाला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
शुरुआती जानकारी के अनुसार इस खौफनाक हादसे की मुख्य वजह ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर चलते समय अचानक ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इसके कारण चालक का इस भारी वाहन से नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया और तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदते हुए निकल गया।