DehradunUttrakhand
देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून। वर्तमान मौसम की स्थिति और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने 20 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, निजी एवं अन्य विद्यालय 20 अगस्त को बंद रहेंगे।

इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। अभिभावकों और संबंधित संस्थानों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।