
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे। जहा उन्होंने वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित प्रोफेशनल कोर्स फेज-II के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।
अकादमी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लिया।